एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने 5 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में कथारा मोड़ शिव मंदिर एसबीआई एटीएम के समीप स्थित घर आँगन रेस्टुरेंट का विधिवत फीता काटकर उद्घघाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विधायक समर्थक सहित आसपास के दर्जनों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
घर आंगन रेस्टोरेंट के उद्घघाटन के अवसर पर विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto) ने कहा कि पूर्व में जहां लोग इंटरकॉन्टिनेंटल खाना खाने के लिए रांची, धनबाद जैसे बड़े शहरों में जाते थे, अब यह सुविधा छोटे शहरों में भी मिलने लगा है। परिणामस्वरूप लोगों की जीवन चर्या में परिवर्तन आया है। लोग बाजार वाद की ओर उन्मुख होने लगे हैं।
उक्त रेस्टुरेंट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, कि यह कथारा जैसे छोटे शहर में भी बेहतरीन सेवा देने को तैयार है। विधायक ने आशा व्यक्त किया कि उक्त रेस्टुरेंट गुणवत्तापूर्ण यहां के लोगों को अपनी सेवाएं देगा।
रेस्टोरेंट के संचालक रोहित कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू ने बताया कि रेस्टोरेंट ग्राहकों को सर्वोपरि सेवा देने का प्रयास करेगा। संचालक के अनुसार उनके घर आंगन रेस्टोरेंट में इंडियन, चाइनीस, साउथ इंडियन, मोमो, पिज्जा एवं कंटीनेटल फ्रूट्स उत्तम गुणवत्ता वाला उचित मूल्य में उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा यहां बर्थ डे, फैमिली पार्टी आदि छोटे-मोटे समारोह की सुविधा प्रदान करेगी।
मौके पर आजसू नेता जुगनू यादव, मुकेश सिंह, श्रमिक नेता राजकुमार मंडल, अमरनाथ साहा के अलावा रविंदर यादव, नरेश महतो, गोलू सिंह, बसंत गुप्ता, टिंकू गुप्ता, नरेश महतो, बालेश्वर महतो, महेंद्र तुरी, पप्पू सिंह, बैजनाथ यादव, बिन्देश्वरी लाल यादव, आदि।
देवनारायण यादव, महिला किरण देवी, चंदा देवी, रूपा देवी, संतोषी देवी, आरती कुमारी, सीमा गुप्ता, मास्टर हर्ष, अरुण राज गुप्ता, ओमकारा, आरब, रूद्र, रेस्टुरेंट के सैफ सन्नी गुप्ता, देव गुप्ता, शंभु गुप्ता आदि उपस्थित थे।
323 total views, 1 views today