Advertisement

फुसरों में निकाली गई बाबा श्याम का निशान यात्रा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में श्रीश्याम मित्र मंडल फुसरों द्वारा अग्रसेन भवन फुसरों से करगली बाजार स्थित बाबा श्याम मंदिर में निशान अर्पण करने का निर्णय लिया गया।

जिसकी शुरुआत 4 दिसंबर को शुक्लपक्ष एकादशी से बाबा श्याम के भक्तों द्वारा अग्रसेन भवन फुसरों से बाबा श्याम का रथ सजाकर, भजनों की गंगा बहाते हुए करगली श्याम मंदिर में निशान अर्पण करके किया गया।

उक्त निशान यात्रा में तकरीबन 101 निशान पैदल यात्रियों ने बाबा श्याम को निशान अर्पण किया। इस निशान यात्रा में हर श्याम प्रेमी सम्मिलित रहे।

निशान यात्रा में मुख्य रूप से नगर परिषद फुसरों के उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, यूनियन नेता कैलाश ठाकुर, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव रोहित मित्तल, संयोजक मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, आदि।

दिलीप खेतान, मीनू खेतान, प्रवीण अग्रवाल, मुरारी बधालका, आकाश ऐरण, सुरेंद्र खेमका, अरुण अग्रवाल, राजू खेमका, मुकेश शर्मा, नितिन अग्रवाल, उमेश चौधरी, विकास मित्तल, ललित अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, नेमीचंद गोयल, नवीन गोयल सहित कई श्याम भक्त सम्मिलित थे।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीश्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, सचिव नवीन गोयल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कनोडिया, संयोजक दिलीप गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *