Advertisement

बहु प्रतीक्षित रेल ओवर ब्रिज का पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद ने किया उद्घघाटन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी मुख्य बाजार स्थित रेलवे ओवर ब्रिज का 4 दिसंबर को उद्घाटन संपन्न हो गया। बहुप्रतीक्षित इस ब्रिज का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चाईबासा सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोना राम सिंकू ने संयुक्त रूप से किया। इसके साथ ही लोगो के आवागमन के लिए इसे खोल दिया गया।

ज्ञात हो कि, नोवामुंडी बड़ाजामदा रेल रूट पर मुख्य बाजार पर बने इस पुल का निर्माण कार्य लगभग 5 वर्षो पूर्व शुरू हुआ था। इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य हेवी रेल ट्रैफिक से बार बार लग रहे जाम से राहगीरों को मुक्ति दिलाना था।

इसके लिए रेलवे ने मुख्य बाजार के कई दुकानों को अतिक्रमण मुक्त भी कराया था, परंतु निर्माण गति में बनी सुस्ती खासकर यहां के रहिवासियों को परेशान कर रही थी।

बहरहाल इस रेल पुल के बन जाने से अब इस मार्ग में यात्रा सुगम हो जायेगी। इसके साथ ही बड़ाजामदा किरीबुरू मुख्य मार्ग में भी पड़ने वाले रेल फाटक में भी ओवर ब्रिज बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मार्ग में भी हेवी रेल ट्रैफिक है और यहां राहगीरों को काफी जाम की समस्या होती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *