एस. पी. सक्सेना/बोकारो। वर्तमान में मजदूरों के वेतन समझौता व् अन्य समस्याओं को लेकर 6 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के करगली महिला मंडल में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी केंद्रीय श्रमिक संगठन एटक के केंद्रीय उपाध्यक्ष लखन लाल महतो ने 4 दिसंबर को दी।
बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित एटक कार्यालय में उन्होंने बताया कि आगामी 6 दिंसबर को प्रस्तावित बैठक में एटक, सीटू, बीएमएस, एचएमएस से संबद्ध यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। इस बैठक में कोयला उद्योग में आगामी 9 दिसंबर को आहूत मांग दिवस/विरोध दिवस की सफलता के लिए रणनीति तय की जाएगी।
विदित हो कि, बीते 30 नवंबर को कोलकाता में आयोजित जेबीसीसीआई 11वां वेतन समझौता की बैठक में कोल इंडिया प्रबंधन के आडियल रवैया के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय हुआ था।
उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन, जनप्रतिनिधि एवं प्रबंधन के अथक प्रयास से कथारा कोलियरी को मिले सीटीओ से आम जनों में एवं कामगारों में हर्ष है। सभी मिलकर कथारा कोलियरी एवं क्षेत्र के उपलब्ध लक्ष्य को हासिल करेंगे।
![]()












Leave a Reply