फारुकी का 92वां व्याख्यान श्रंखला संपन्न
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। राज्यभाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुंबई, फोर्ट स्थित आर बी आई बिल्डिंग (RBI Building) से सटे भारत सरकार टकसाल में भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसके लिए शिक्षाविद व राज्यभाषा के अनुभवी आर सी एफ लिमिटेड (RCF Limited) के वरिष्ठ अधिकारी मो. सुलेमान फारुकी को व्याख्यात के रूप में आमंत्रित किया गया। यहां फारुकी ने करीब 50 अधिकारीयों व कर्मचारियों के बिच राज्यभाषा व्याख्यान किया।
मिली जानकारी के अनुसार देश का सबसे पहला भारतीय मुद्रा टकसाल मुंबई के आरबीआई बिल्डिंग से सट कर बनाया गया है। जहां भारतीय मुद्रा यानि नोटों की छपाई होती है। भारत सरकार की टकसाल संस्थान में आयोजित राज्यभाषा कार्यशाला में आर सी एफ लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी मो. सुलेमान फारुकी ने अपने व्याख्यान में अधिकारीयों व कर्मचारियों को जागरूक कराया।
ताकि टकसाल के कर्मचारी अधिक से अधिक काम राज्यभाषा में करें। हालांकि इस दौरान उनहोंने कार्यों में आने वाली तकनीकी, अनुवाद एवं व्याकरणीय और वर्तनीय समस्याओं का निराकरण करने पर जोर दिया।
इतना ही नहीं उन्होंने मार्गदर्शन के दौरान छंद विधान एवं संसदीय राज्यभाषा समिति और उसके कार्यकलापों पर विस्तार से चर्चाएं भी की। राजभाषा के क्षेत्र में व्याख्यान की श्रंखला में फारुकी का मुंबई में 92वां व्याख्यान था।
![]()












Leave a Reply