Advertisement

बच्चों को दी गयी सुरक्षा नियमों के पालन की जानकारी

सड़क सुरक्षा हम सभी के लिए नितांत आवश्यक है-किरण सिन्हा

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में इस्को मध्य विद्यालय प्रधानाचार्या किरण सिन्हा की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों को सड़क पर चलने के नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि सुरक्षा के नियमों को पालन कर सड़क पर चलना चाहिए ।

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सभी छात्रों को अध्यापकों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए शपथ दिलाकर सभी को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण सिन्हा ने बताया कि सड़क सुरक्षा हम सभी के लिए नितांत आवश्यक है। मौके पर मलय महापात्र, अभय कुमार राम, ललित कैवर्त, नूतन सुंडी, तिलक वर्षा, ललिता सुरीन, इंद्राणी वर्मा एवं अन्य सभी अध्यापक सह अध्यापिका उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *