Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक नियुक्ति को लेकर उपायुक्त को लिखा पत्र

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता राजू श्रीवास्तव ने हजारीबाग जिला उपायुक्त (District Administration) को पत्र लिखकर बिष्णुगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की है।

पत्र में झामुमो नेता श्रीवास्तव ने कहा है कि विष्णुगढ़ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी महिला चिकित्सक नहीं है। जिसके कारण स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने के लिए आए महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि तकरीबन डेढ़ लाख की आबादी वाले प्रखंड में एक भी सरकारी महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गयी है। क्षेत्र में पांच से दस की संख्या में महिलाएं प्रतिदिन आती है।

वहां पर एएनएम एवं दाई के सहारे महिलाओं को प्रसव कराया जाता है। इसलिए आपसे विनती है कि रहिवासियों की भावनाओं को समझते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की नियुक्ति कराई जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *