तेनुघाट (बोकारो)। बजते 17 सितंबर को गिरिडीह से रांची धार्मिक कार्यक्रम में जाने के क्रम में हजारीबाग जिला के हद में टाटीझरिया में हुई बस दुर्घटना में जहां पूर्व में 8 लोगों को सदर विधायक गिरिडीह के प्रयास से मुआवजा दिया गया।
वही 2 दिसंबर को गिरिडीह मुख्य गुरुद्वारा में गिरिडीह विधायक तथा एडिशनल कलेक्टर गिरिडीह और गुरु सिंह सभा के प्रधान गुणवंत सिंह मोंगिया समेत कई गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में पूरी विधि सम्मत तरीके से बस दुर्घटना में घायल लोगों को मुआवजा की राशि दी गई।
गौरतलब है कि इस बस में कुल 43 लोग सवार थे। जिनमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जिन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चार लाख का चेक प्रदान किया गया था। विधायक के सराहनीय प्रयास से 2 दिसंबर को सभी घायलों को भी मुआवजा दिया गया। इनमें जहां आंशिक रूप से घायल लोगों को ₹25000 का चेक प्रदान किया गया, वही गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹50000 का चेक दिया गया।
मौके पर विधायक सूदिव्य कुमार सोनू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया और कहा कि इतनी बड़ी राशि पहली बार दुर्घटना में मिली है। गुरुद्वारा के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने इसके लिए सदर विधायक और मुख्यमंत्री सोरेन सहित प्रशासन के पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि गिरिडीह विधायक जिस तरह हर एक वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं यह अपने आप में मिसाल है।

उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को अपनी जनता के प्रति इसी तरह सजग और निष्ठावान रहना चाहिए। इसके लिए गिरिडीह विधायक की जितनी तारीफ की जाए कम है। सिख समाज के तमाम लोगों ने गिरिडीह विधायक के इस सराहनीय कार्य की काफी प्रशंसा की और मुख्यमंत्री सोरेन का भी आभार प्रकट किया।
मौके पर गिरिडीह सिख समाज के हरमिंदर सिंह बग्गा जिन्होंने इस काम में अपनी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई के अलावा समाज के सरदार हरचरण सिंह मीणा, सरदार चरणजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply