हाजी छुटन मियां के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में खेतको निवासी पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी के पिता हाजी छुटन मियां का बीते एक दिसंबर को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना के दूसरे दिन 2 दिसंबर को उनके जनाजे में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके जनाजे को खेतको कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।
जानकारी के अनुसार खेतको पंचायत के पूर्व मुखिया व् पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी के पिता हाजी छुट्टन मियां का एक दिसंबर को उनके खेतको स्थित घर में निधन हो गया। स्थानीय रहिवासियों के अनुसार हाजी साहब लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाजी छूटन मियां के निधन के बाद पुरे खेतको गांव में शोक का माहौल देखा गया।

मरहूम हाजी साहब का अपने जीवन काल में लोगों से मिलना जुलना सभी से था। वह काफी मिलनसार और जिंदादिल शख्शियत थे। उनके जनाजे मे नामी ग्रामीण उलेमा एवं दूरदराज के हजारों की संख्या में ख़ासम खास जुटे। खासकर उत्तरी छोटानागपुर मरकज कमेटी के चेयरमैन इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी, आदि।
भाकपा नेता आफताब आलम खान, समाजसेवी प्रदीप यादव, अबू तालिब, मो. अमीन, जाबीर आलम, गुलाम मुस्तफा, तालिब अंसारी, इस्लाम अंसारी, वकील अंसारी, शाने रजा सही कई गणमान्य उपस्थित थे।
बताया जाता है कि हाजी छूटन मियां को सुपुर्द खाक खडोतिया के कब्रिस्तान किया गया। इनका कुरआन खानी आगामी 4 दिसंबर को किया जाएगा।
![]()












Leave a Reply