Advertisement

न्याय सदन में कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला मुख्यालय बोकारो के समीप न्याय सदन में 2 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मनाएं जाने वाले संविधान सप्ताह के अन्तर्गत संविधान के महत्व पर कार्यशाला तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यक्रमानुसार विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम की शुरूआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमारी रंजना अस्थाना ने दीप प्रज्जवलीत कर किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव नीभा रंजन लकड़ा, रिसॉस प्रर्सन के रूप में अधिवक्ता उषा श्रीवास्तव, सूचित्रा रानी हलदार, सहिया तेजस्वनी ग्रुप की महिला एवं दूर दराज से आएं महिलाएं शामिल थी।

कार्यशाला में संविधान के विभिन्न पहलुओं, विशेषताओं, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई और संविधान सप्ताह कार्यक्रम का समापन किया गया। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यक्रमानुसार विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं को महिला संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी देकर महिला सशक्तिकरण को दिशा दिया गया।

मौके पर महिलाओं के अधिकार संबंधी विभिन्न कानूनों की जानकारी देने वाली पुस्तिकाओं एवं पम्पलेट का भी वितरण किया गया। उक्त जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो नीभा रंजन लकड़ा ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *