Advertisement

डीप बोरिंग मरम्मति को लेकर पंसस ने पीओ को लिखा पत्र

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड स्थित कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य ने पीओ को पत्र भेजकर झोपड़पट्टी में खराब पड़े चापानल की मरम्मति कराने की मांग की है।

सीसीएल कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी को एक दिसंबर को प्रेषित पत्र में कथारा पंचायत के पंसस निभा देवी ने कहा है कि वर्ष 2021 में पंचायत के रेलवे कॉलोनी के झोपड़पट्टी में विभाग द्वारा डीप बोरिंग किया गया था।

उक्त डीप बोरिंग कुछ ही दिन चलने के बाद खराब हो गया। जो अभीतक खराब है। जिससे यहां रह रहे सैकड़ो रहिवासियों को पानी की किल्लतो का सामना करना पर रहा है। इसलिए उक्त खराब चापानल की मरम्मति यथासीघ्र कराया जाये ताकि जरूरतमंदो को समुचित मात्रा में जलापूर्ति हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *