Advertisement

पंसस द्वारा एक सौ जरूरतमंदो के बीच किया गया कबंल का वितरण

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार पंचायत में एक दिसंबर को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत कंबल का वितरण किया गया।

ब्लॉक स्तरीय उपलब्ध कंबल का वितरण उक्त पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मुलिया देवी के प्रतिनिधि व पूर्व उप मुखिया लखन महतो के द्वारा जरूरतमंदो को दिया गया।

गाल्होबार पंचायत परिसर में कपकपाहट एवं बढ़ती ठंड से राहत के लिए गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग, वृद्ध, असहाय, जरूरतमंद रहिवासियों के बीच कंबल वितरण किया गया। उक्त पंचायत के वार्ड क्रमांक एक से लेकर वार्ड 8 तक एक सौ कंबल बांटे गये।

कंबल वितरण के पश्चात पंसस प्रतिनिधि लखन महतो ने कहा कि ठंड प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में ठंड से राहत के लिए शॉल, कंबल एवं अलाव की काफी आवश्यकता रहती है।

जिसको लेकर झारखंड सरकार द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कंबल दिया जा रहा है। दिया गया कंबल को आप सभी ओढ़े तथा ठंड से बचें। कंबल मिलने पर ग्रामीणों में काफी खुशी देखने को मिली। ग्रामीण रहिवासियों ने इस नेक काम के लिए सरकार एवं पंसस को धन्यवाद दिया।

आपको बता दें कि, लखन महतो इससे पहले कई बार लोगों के बीच अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने झारखंड के आंदोलनकारी नेता स्वर्गीय टेकलाल महतो को याद और नमन कर कहा कि उनके दिखाए गए मार्गदर्शन को अब तक चलने का प्रयास किएं और हमेशा करते रहेंगे।

मौके पर वार्ड सदस्य राकेश कुमार, लीला देवी, फुलिया खातून, सावित्री देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, कुंती देवी सहित हीरामन महतो, गोविंद राम, जागेश्वर राम, लल्लन ठाकुर, महावीर प्रसाद, सोमर ठाकुर, धीरज महतो, परमेश्वर राम, चिंतामन महतो, आदि।

अरशद अंसारी, कैलाश रजक, सकीना खातून, भागिया देवी, पार्वती देवी, सारो देवी, बदरी साव, बाबूलाल प्रजापति, पूरण रविदास, रोहनी देवी आदि काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *