Advertisement

बगोदर में प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री फूटबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर में 29 नवंबर को प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख आशा राज ने विधिवत फीता काट कर किया। इस मौके पर स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य व पंचायत प्रतिनीधि मौजूद थे।

इस दौरान पहला मैंच कुदर और अटका पुर्वी के बीच खेला गया, जिसमें कुदर के टीम ने अपने निर्धारित समय में 5-0 से बढत बना लिया । जबकी दुसरा मैंच अडवारा और बगोदर पुर्वी के बीच था, लेकिन बगोदर पुर्वी के टीम के नही पहुंचने पर अडवारा के टीम को वाक ओवर दिया गया। तीसरा मैंच जरमुने पुर्वी और अलगडीहा के बीच खेला गया, जिसमें जरमुने की टीम ने 1-0 से विजेता बना।

जबकि चौथा खेल देवराडीह और हेसला के बीच खेला गया। जिसमें हेंसला की टीम ने तीन शुन्य से देवराडीह को पराजित किया। आज खेले गये खेल बडी रोचक बनी हुई थी। फूटबॉल खेल का निर्णायक दिनेश महतो कर रहे थे। वहीं कॉमेनट्रेट तेजो महतो ने अलग अंदाज में कमेंट्री कर रहे थे। जिससे दर्शकों के साथ साथ खिलाडीयों को भी खेलने मे और उमंग आ रहा था।

इस खेल मैदान में दर्शकों के रूप में अपने अपने खिलाडियों के हौसले को अफजाई के लिए पंचायतों के मुखिया तथा मुखिया प्रतिनीधि मौजूद दिखे। जिसमें हेंसला पंचायत के मुखिया रामचन्द्र यादव, देवराडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पुरन कुमार महतो सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *