प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा के समाजसेवी संजय कुमार महतो ने झारखंड राज्य में बढ़ती हुई बेरोजगारी की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। महतो ने चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के विभिन्न स्थानों में बंद पड़े लौह अयस्क माइंस को चालू किए जाने की मांग राज्य एवं केंद्र सरकार से की है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अगर वैज्ञानिक तरीके से पश्चिम सिंहभूम व राज्य के विभिन्न स्थानों से लौह अयस्क की निकासी माइनिंग कर की जाती है, तो काफी मात्रा में लौह अयस्क का उत्पादन संभव है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शाह ब्रदर्स, रामेश्वर जूट मिल, निर्मल कुमार-प्रदीप कुमार, आधुनिक स्टील, मिश्री लाल, ठाकुरानी माइंस जैसे दर्जन भर माइंस ने बेरोजगारी की समस्या की मुहर लगा दी है। क्षेत्र की सारी खदाने खोलने के लिए राज्य सरकार को निर्णय शीघ्र लेनी चाहिए। महतो के अनुसार वर्तमान झारखंड सरकार की रॉयल्टी बंद खदानों की वजह से प्रभावित हो रही है। राजस्व का नुकसान होना सरकार को आर्थिक नुकसान का संकेत है।
समाजसेवी संजय कुमार महतो ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि लौह अयस्क माइंस बंद होने से यहां चलनेवाले भारी वाहनों से जुड़े लोगो की स्थिति दयनीय होती जा रही है।
संपूर्ण राज्य में हजारों लोगों के बेरोजगार होने की पुष्टि की जा रही है। माइनिंग खुलने चाहिए स्थानीय रहिवासियों को शत- प्रतिशत नौकरी मिलनी चाहिए। अरबों रुपया राजस्व की क्षति झारखंड सरकार के खजाने में जाना चाहिए। तभी राज्य का समुचित विकास संभव है।
![]()












Leave a Reply