Advertisement

बनासो में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के बद में बनासो स्थित झामुमो पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य राम प्रकाश भाई पटेल के आवास में 27 नवंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा का बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता बिष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी एवं संचालन प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने किया।

बैठक में पार्टी द्वारा आहूत आगामी 11 दिसंबर को झारखंड सरकार (Jharkhand Government) द्वारा बनाए गए दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री फागू बेसरा के स्वागत के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं सांगठनिक विस्तार मजबूती के साथ पंचायत कमेटी, संयोजक मंडली की सूची बनाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर झामुमो मांडू विधानसभा के युवा नेता गौरव पटेल ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में टेकलाल बाबू ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। साथ ही कई वर्षों से उन्होंने मांडू को मजबूत नेतृत्व दिया। कहा गया कि क्षेत्र में झामुमो काे सिंचने का काम किया है स्व. टेकलाल बाबू ने।

झारखंडी जनता के हक व अधिकार के लिए अपना सर्वस्व जीवन न्यौछावर कर दिया। उनके बताए मार्ग पर चल कर ही झारखंडियों के सपनों को साकार किया जा सकता है। अपने विधायकी कार्यकाल में जो विकास का कार्य किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

झारखंड को अलग राज्य बनाने में उन्होंने काफी योगदान दिया है।
बैठक में मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य टेकोचंद महतो, बिष्णुगढ़ बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव, उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष पटेल, गैडा पंचायत समिति सदस्य सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी महताब आलम, आदि।

बिष्णुगढ़ प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील अकेला, प्रखंड संगठन मंत्री राणा इकबाल खान, प्रखंड युवा मोर्चा के अनुराग बर्मन, प्रखंड के वरिष्ठ झामुमो नेता राजू श्रीवास्तव, कूसुंभा पंचायत मुखिया दुलारचंद पटेल, भेलवारा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो, सरीफ अंसारी, मोबिन अंसारी, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम, आदि।

अनिल पटेल, अबुजार अंसारी, गफ्फार अंसारी, रफीक अंसारी, सुरेश रविदास, राज किशोरी महतो, मुकेश महतो, उमेश कुमार मेहता, महादेव मुर्मू, रूपलाल महतो, विनोद सोरेन, डीएमराज पटेल, देवचंद पटेल, संतोष कुमार, झामुमो युवा नेता प्रसादी यादव, विष्णु कुमार गुप्ता, अरुण कुमार महतो, विष्णु धारी गुप्ता, आदि।

खुबलाल महतो के अलावा विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, सोशल मीडिया प्रभारी एवं किसान प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण आदि सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *