Advertisement

असहाय परिवार को पंसस के प्रयास से नि:शुल्क चावल मिला

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में खरकी पंचायत के डुबका निवासी 45 वर्षीय धानेश्वर हेंम्ब्रम की पत्नी को 27 नवंबर को समिति सदस्य विनोद सोरेन के प्रयास से पीडीएस डीलर से नि:शुल्क 35 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराई गई।

जानकारी के अनुसार धानेश्वर हेंम्ब्रम अपने परिवार के रोजी- रोटी चलाने के लिए घर से प्रतिदिन मजदूरी का काम करते थे। बीते 15 दिन पूर्व काम से छुट्टी होकर घर लौट रहे थे तभी कच्ची सड़क किनारे साइकिल फिसल जाने से एक बड़ा सा गड्ढे में गिर गए।

जिससे शरीर का रीड हड्डी दो तीन जगह टूट गया है। इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया है। वहां के डॉक्टरों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इसको ठीक होने में कम से कम 4-5 लाख रुपए बताई जा रही है।

बता दें कि धानेश्वर बहुत गरीब और असहाय परिवार से हैं। मात्र एक घर के पोषण गार्जियन थे, जो अपने इलाज के दूर, पत्नी और एक बड़ी 10 साल की बच्ची और दो छोटे – छोटे बच्चे है। इस स्थिति में पीड़ित परिवार के लोगो को खाने के लिए अनाज नहीं थी।

दर-दर भटक रही परिवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि ने तत्काल खाने के लिए अनाज की व्यवस्था कराई हैं। साथ ही पंचायत समिति सदस्य विनोद सोरेन ने इस पीड़ित परिवार के लिए सरकार से मदद की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *