प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारतीय संविधान दिवस पर 26 नवंबर को पंचायत सचिवालयों में संविधान को अक्षुण बनाए रखने पर प्रतिनिधियों ने एक साथ संकल्प को दुहराया।
इसे लेकर पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों के साथ मुखिया अकलेश्वर ठाकुर ने संविधान को अक्षुण् बनाये रखने व इसके प्रति निष्ठा जताने का शपथ लिया।

विभाग द्वारा जारी शपथ पत्र को सबों ने एक साथ दोहराया। इसमें उक्त मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर सहित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षक कार्तिक बेदिया, गुलाब सिंह, गिरीश कुमार, शंकर मंडल, पंकज मंडल, प्रज्ञा केन्द्र संचालक सुमित मंडल, एएनएम माधुरी कुमारी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
इधर अंगवाली उत्तरी सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, वार्ड सदस्य शिवकुमार चटर्जी, ग्रामीण मनोज रविदास, महावीर रविदास, विनय रविदास, महिला ग्रुप के प्रखंड कोऑडिनेटर अनुज कुमार महतो, रंजीत महतो, ग्रुप की कुंती देवी, तीला देवी, आशा देवी, सुलेखा, माधुरी, कल्पना, नमिता आदि उपस्थित थी।
![]()












Leave a Reply