Advertisement

हाईवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। रामगढ़ जिला के हद में रजरप्पा के मरगमर्चा में बीते 24 नवंबर की रात्रि हाईवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। मृतक बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में गोमियां प्रखंड के धवैया के रहनेवाले थे। घटना के बाद पुरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में धवैया पंचायत के दो युवकों की हाईवा के चपेट में आने से बीती रात्रि मौत हो गई। घटना के बाद 25 नवंबर को धवैया पंचायत के पुरानडीह गांव पीड़ित परिवार से पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने पहुंचकर सांत्वना दी।

बताया जाता है कि रामगढ़ जिला के हद में रजरप्पा के मरगमर्चा में हाइवा की चपेट में आने से सुनील महतो और महादेव महतो की मौत हो गयी। पूर्व विधायक ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि घटना बहुत दु:खद है। उन्होंने विलाप कर रहे परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाने का प्रयास किया।

इस दौरान रांची से मृतक सुनील का शव भी गांव पहुंचा। पूर्व विधायक ने मृतक महादेव महतो के पिता देवचंद महतो और मृतक सुनील के पिता इंदर महतो से भेंट कर ढांढस बंधाया। उन्होंने रामगढ़ प्रशासन से उचित मुआवजा भुगतान कराने की मांग की।

घटना के संबंध में स्थानीय पंचायत के मुखिया तेज लाल महतो ने बताया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे, तभी रात्रि के वक्त यह घटना घटी। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *