Advertisement

झापीपी केंद्रीय अध्यक्ष ने किया दौरा, की कार्यकर्ताओं संग बैठक

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। झापीपी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह घाटशिला के पूर्व विधायक सुरज सिंह बेसरा ने 8 नवंबर को बोकारो का दौरा किया।

दौरे के क्रम में केंद्रीय अध्यक्ष बोकारो जिला के हद में तुपकाडीह स्थित आईटीआई प्रांगण में कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 की तैयारी शुरू कर दे। अब यहां झामुमो, कांग्रेस और भाजपा की सरकार कभी नहीं बनेगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाएं, और बताएं कि विगत 22 वर्षों से यहां की सरकार ने आम जनों को कैसे लूटा।

बेसरा का स्वागत पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष अशोक आजाद ने करते हुए कहा कि पार्टी मजबूती के साथ 2024 फतह करने के लिए व तीसरा विकल्प बनकर सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। मौके पर रमेश महली, बिट्टू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विजय महतो, कुदुस अंसारी, करमचंद महली, विजय बरनवाल समेत दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *