प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ थाना के हद में बंदखारो निवासी स्वर्गीय दुलारचंद महतो की पत्नी को समाजसेवी सिकन्दर अली के सार्थक प्रयास से 6 लाख रूपये का मुआवजा दिया गया।
बताते चलें कि, पिछले 15 अक्टूबर को ब्रेन ट्यूमर और कोरोना पोजिटिव से दुलारचंद महतो की मलेशिया में मौत हो गयी थी। दुलारचंद मलेशिया में एलएनटी ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत था। कंपनी ने उसकी मौत के बाद मुआवजा देने में अनाकानी कर रहा था।
प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली एवं जनप्रतिनिधियों ने कंपनी से लगातार दूरभाष पर मुआवजा को लेकर किये गये प्रयास से मृतक के परिजनो को कंपनी के द्वारा बिष्णुगढ प्रखंड कार्यालय में 7 नवंबर को एलएनटी कंपनी के द्वारा 6 लाख रूपये की डीडी दी गयी।
जबकि कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव होने की वजह से उसका शव भारत नहीं लाया जा सका।मुआवजा मिलने के बाद मृतक दुलारचंद की पत्नी की सहमति पत्र पर हस्ताक्षर की। बताया जाता है कि दुलारचंद का अंतिम संस्कार मलेशिया में ही किया जायेगा।
इस मौके पर समाजसेवी सिकन्दर अली, मुखिया चेतलाल महतो, पंचायत समीति सदस्य कैलाश महतो, पूर्व मुखिया रीतलाल महतो, नारायण महतो, सुरेश महतो आदि रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply