Advertisement

पंचायत समिति की बैठक में कार्यक्रमों और संचालित योजनाओं को लेकर चर्चा

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड में बीते 7 नवंबर को प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मनीषा उरांव ने की।

बैठक में चंदवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने सरकार (government) द्वारा चलाई जा रही कार्यक्रमों और संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए प्रखंड में कई योजनाएं चलाई जा रही है।

पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, पंचायत सचिव समन्वय स्थापित कर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं तथा पंचायत समिति के मद में जो राशि है टाईड अनटाईड में उसे कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ससमय पैसे का सदुपयोग करें।

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि दो तीन बार पंचायत समिति की बैठक हो चुकी है, इसके बाद भी एक भी खराब पड़े चापानल और जलमीनार की मरम्मत नहीं हुई है। इसपर बीडीओ ने कहा कि इसके लिए रास्ता निकाला जा रहा है। खराब चापानलो को जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा।

आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में लिए जा रहे आवेदन पर हो रही कार्रवाई एवं कूप का नए निर्माण समेत बैठक में विभिन्न समस्याओं पर सदस्यों ने चर्चा किया। सदस्यों ने पंचायत समिति मद के राशि को विकास योजनाओं में खर्च करने पर चर्चा किया।

बैठक में प्रखंड प्रमुख मनीषा उरांव, उप प्रमुख अश्वीनी मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, नीलम देवी, तारा देवी, मनीता देवी, अनीता देवी, लिलामनी कुमारी, लाछो देवी, लीलावती देवी, अनुरोध कुजूर, सुनीता देवी, बलकू मुंडा, रिंकी उरांव, बुधन गंझू समेत कई गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *