Advertisement

पेवर ब्लॉक कार्य का नप चेयरमैन ने किया शिलान्यास

फुसरो नप क्षेत्र में विकास की गति तेज-चेयरमैन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग के समीप पेवर ब्लॉक कार्य का शिलान्यास 7 नवंबर को नप चेयरमैन ने किया। मौके पर नप उपाध्यक्ष, व्यवसायी संघ अध्यक्ष, कनीय अभियंता सहित दर्जनों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

शिलान्यास के अवसर पर नप अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि नगर परिषद निरंतर विकास कार्यों को गति देने का कार्य करता है और आगे भी करता रहेगा। व्यवसायी संघ के अध्यक्ष आर. उनेश ने कहा कि पेवर ब्लॉक लग जाने से फुसरो बाजार की रौनक बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजार के व्यवसायियों के द्वारा यह मांग की जा रही थी कि सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाया जाए।

इस दौरान फुसरो नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के अलावा उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश, कनीय अभियंता (जेई) राजेश गुप्ता, कांग्रेसी नेता मिंटू सिंह व ललन रवानी, संवेदक राकेश कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *