धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 6 नवंबर को लोक आस्था का महापर्व एतवारी छठ अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर समर्पण के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
जानकारी के अनुसार महापर्व एतवारी छठ के अवसर पर अखाड़ा चौक मिसिर नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओ की भीड़ लगी रही। छठ महापर्व पर छठ व्रतियों ने नदी घाट पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर समाजसेवी कुंदन शर्मा ने छठ घाट पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और अपने क्षेत्र की सुख, समृद्धी एवं खुशियाली की कामना की।

इस संबंध में शर्मा ने बताया कि महापर्व छठ हिंदुओं का पवित्र और बड़ा त्योहार है। यह छठ महापर्व ईश्वर प्रेम के साथ प्रकृति प्रेम को दर्शाता है। इस पर्व में किसी भी प्रकार का कोई प्रपंच नही है।
हर एक व्यक्ति एक दूसरे को सहयोग करने हेतु तत्पर रहते है। उन्होंने कहा कि उनके पंचायत एवं क्षेत्र में रहिवासी आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाते हैं। उन्होंने छठ महापर्व पर सभी रहिवासियों को शुभकामना एवं साधुवाद दी है।
![]()












Leave a Reply