एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एटक से संबद्ध अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ(एजेकेएसएस) के केंद्रीय अध्यक्ष ने मजदूरों एवं कोलियरियों से संबंधित समस्याओं को लेकर बीते 4 नवंबर की देर शाम बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम से मुलाकात की।
महाप्रबंधक कार्यालय कक्ष में एजेकेएसएस केंद्रीय अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी ने विशेष रूप से विभिन्न समस्याओं के पहल के लिए जीएम हर्षद दातार से वार्ता की। यहाँ केंद्रीय अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों एवं ग्रामीण विस्थापितों के हक और अधिकार को दिलाने के लिए हमारा संगठन दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आये दिन मजदूरों के संगठन के साथ अत्याधिक संख्या में जुड़ाव एवं समर्थन के कारण हमारी जवाबदेही अब और बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन मजदूरों एवं ग्रामीण विस्थापितों के हक और अधिकार ससमय पुरा करे। हमारे संगठन के हर प्रतिनिधि एवं मजदूर कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने में प्रबंधन काफी मदद करेगा।
यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सह सांसद प्रतिनिधि सचिन कुमार ने कथारा क्षेत्र के हद में जारंगडीह कोलियरी के विस्तारीकरण, टाटा ब्लॉक के पुनर्वास, क्षेत्र के विभिन्न मजदूर कॉलोनीयों में मजदूरों के आवासों के गुणवत्ता के साथ मरम्मती करवाने, पर्याप्त रौशनी, शुद्ध पेयजल, नियमित बिजली की आपूर्ति करने, आदि।
स्कूल बसों की कमी को दूर करने, जारंगडीह कोलियरी के मजदूरों का संडे शुरू करने, जारंगडीह हॉस्पिटल के समीप विवाह मंडप में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और किचन बनाने, जारंगडीह रेलवे साइडिंग में महिला शौचालय का निर्माण कराने, ग्रामीण विस्थापितों को बिजली-सड़क-शुद्ध पेयजल सहित उनके मौलिक अधिकार देने, कमांड क्षेत्रों के गांव में सीएसआर मद का अधिक से अधिक एवं गुणवत्ता के साथ योजनाएं देने, आदि।
जारंगडीह खुली खदान में उत्पादन के लिए नई मशीनें ओर मजदूरों को सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने आदि से अवगत कराया। जीएम दातार ने उपस्थित नेताओं को विश्वास दिलाया कि कंपनी प्रावधानो के अनुरूप मजदूरों एवं विस्थापित को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रबंधन गंभीर है। आज जो भी सुझाव एवं समस्याओं से अवगत कराया गया है उस पर प्रबंधन सकारात्मक पहल करेगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव सचिन कुमार के अलावा राजेन्द्र सागर, नारायण मंडल, प्रकाश गुप्ता, संजय कुमार सिंह, नागेंद्र पासी, श्याम राम, अली मुर्तजा, गणेश, शुभराम, समीर सागर सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply