Advertisement

समाजसेवी रामकेवल सिंह की मनायी गयी दूसरी पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप के निकट क्षेत्र के समाजसेवी व दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नंबर के पूर्व सचिव स्वर्गीय रामकेवल सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में उपस्थित जनों ने स्व.सिंह के जाननेवाले उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्व. सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर कथारा चार नंबर स्थित रामकेवल चौक पर सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वर्गीय सिंह को नमन किया गया। साथ ही 1 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा हुई। यहां उपस्थित रहिवासियों को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता व पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रामकेवल बाबू की अपनी एक पहचान थी।

उन्होंने कहा कि स्व सिंह समाज सेवा के रूप में अपने जीवन काल में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी को निभाते रहे। मानव जीवन में व्यक्ति के द्वारा किए गए कार्य यादगार के रूप में जीवंत रहता है। समाज हमेशा व्यक्ति के कार्यों को याद करता है। हम सबों को भी अपने जीवन में अच्छे कार्यों के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूजा समिति के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, इंटक नेता वेदव्यास चौबे, युवा कांग्रेस के विजय यादव, बीएमएस के एम एन सिंह, राजू स्वामी, हेमंत कुमार सहित पूजा समिति के संतोष सिन्हा, अशोक यादव, रवि कुमार, कमल कांत सिंह, एसएन झा, दीपक कुमार, संतोष राम गोड, प्रमोद यादव, मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, सतेंदर चौहान, खुर्शीद आलम सहित स्व सिंह के पुत्र राकेश कुमार, पुत्री व अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *