प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। मात्र एक हजार रुपये दीपावली में भाई से लिया था। उधरी नही दे पाया तो सगे भाई ने धारदार हथियार से वार कर भाई की हत्या कर दिया।
मामला गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के अटका बैंक मोड़ के पास की बतायी जा रही है। बताया जाता है कि मंझला भाई मुकेश मंडल ने अपने से छोटे भाई अजय मंडल से दीपावली में चंद पैसे उधारी लिया था। जब अजय पैसा मांगने लगा तो मुकेश देने में आनाकानी करने लगा। जिसके बाद अजय मंडल ने सगे भाई को धार दार हथियार से वार कर दिया, जिससे घटना स्थल पर ही मुकेश की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने मुकेश को बगोदर सीएचसी प्राथमिक उपचार के लिये ले गया जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर घटना की सुचना मिलते ही बगोदर प्रशासन घटनास्थल पर पहुँच कर कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी अजय मंडल को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नि की दहाड़ से पुरा इलाके में मातम पसरा है।
बताया जाता है कि मृतक युवक के दो छोटे छोटे बच्चे है। रहिवासियों ने बताया कि अजय मंडल की मानसिक स्थिति अच्छी नही है। घटना की सुचना मिलते ही बगोदर विधायक विनोद सिंह, जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार साव, बीस सुत्री अध्यक्ष सरवर खान थाना पहुंचे और घटना के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किए।
![]()












Leave a Reply