Advertisement

साड़म पूर्वी व् पश्चिमी में सरकार आपके द्वार का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से साड़म पूर्वी और पश्चिमी का संयुक्त शिविर साड़म पश्चिमी पंचायत स्थित संतोषी मंदिर के बगल मैदान में 3 नवंबर को आयोजित किया गया। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि चूंकि आजसू पार्टी के जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी का केंद्रीय बैठक रांची में भी रखा गया है जिसमें गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो भी वहां उपस्थित हुए। उनके आदेशानुसार इस शिविर में विधायक प्रतिनिधि के रूप में वे उपस्थित होकर लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र और परिसंपत्ति का वितरण किया।

उन्होंने बताया कि दोनों पंचायत के बड़ी संख्या में जरूरतमंद रहिवासियों ने स्थानीय विधायक से मेरे मार्फत से अपनी समस्याओं को रखकर निदान करने का आग्रह किया। उनके आग्रह पर तत्काल इस संबंध में विधायक डॉ महतो से बात कर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्षा, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, स्थानीय मुखिया शोभा देवी, मुखिया अनारकली एवं दोनों पंचायत के उप मुखिया, वार्ड सदस्य सहित जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। यहां आयोजित कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों में दर्जनों आवेदन का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *