Advertisement

लिपुंगा की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने जिप सदस्य को सौंपा ज्ञापन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में गुवा मनोहरपुर मार्ग पर स्थित नोवामुंडी प्रखंड के लिपुंगा गांव के कमरसाई टोला में 2 नवंबर को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में कमरसाई टोला के पास कारो नदी के तट पर गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिप सदस्य को ज्ञापन सौंपा गया।

ग्राम सभा गांव के ग्रामीण मुंडा चरण चाम्पिया की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान ग्रामसभा के माध्यम से गांव के विभिन्न समस्याओं को लेकर नोवामुंडी भाग एक के जिला परिषद सदस्या देवकी कुमारी को विभिन्न समस्याओं की लिखित ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें लिपुंगा गांव में कारो नदी पुलिया के समीप बाजार हाट खोलने, मतकमबुरु टोला मे बिजली आपूर्ति करने तथा टोला में बिजली बहाल करने, लिपुंगा गांव के दुईगुर टोला में नया ट्रांसफार्मर लगाने, लिपुंगा गांव के हाकेचापी टोला में ग्रामीणों को आवागमन हेतु कोयना नदी में एंगल पुलिया का निर्माण करने, आदि।

लिपुंगा गांव बीच टोला में गांव के ग्रामीणों को चिकित्सा हेतु एक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने, प्राथमिक विद्यालय के साथ मध्य विद्यालय का निर्माण सहित अन्य समस्याओं को लेकर जिप सदस्य को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान ग्राम सभा की बैठक में विभिन्न गांव के ग्रामीणों के साथ मुंडा मानकी, डाकुआ तथा दर्जनों जन प्रतिनिधिगण सहित आम रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *