Advertisement

अक्षय नवमी पर आँवला वृक्ष का पूजन एवं भंडारे का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी 2 नवंबर को अक्षय नवमी के अवसर पर आँवला पेड़ का पूजा अर्चना किया गया। आँवला पूजन पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित योग मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गुवा सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी एवं महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी की अध्यक्षता तथा पुजारी नागेंद्र पाठक की अगुवाई में योग मंदिर परिसर में किया गया।

जहां श्रद्धालुओं ने विधि पूर्वक आंवले के पेड़ की पूजा पुरे श्रद्धा के साथ कर जीवन अक्षय का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन कर क्षेत्र के लगभग एक हजार लोगों ने प्रसाद रूपी खिचड़ी का भोग ग्रहण किया।

मौके पर महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी ने कहा कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है का खास महत्व है। उन्होंने कहा कि अक्षय नवमी के दिन पूजा अर्चना करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आंवला वृक्ष की पूजा विधि- विधान से की जानी चाहिए।

समाजसेवी जीतेन्द्र शुक्ला ने कहा कि आज जरूरत है प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाने और पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का। तभी हम और हमारे परिवार सुखी संपन्न रहेंगे। पुजारी नागेंद्र पाठक ने एक हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद खिला कर उनके अक्षय सौभाग्य की कामना की।

डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने पर्यावरण शुद्धि के साथ साथ ईश्वर से मानव कल्याण की कामना की। उन्होने अक्षय नवमी आंवले की पूजा को कल्याणकारी बताया ।

मौके पर सेल के कार्मिक उप महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार झा,
डॉ सीके मंडल, नीलम सहाय, डॉ आदित्य पारीक, बेबी पाठक, सुमन पांडेय, संगीता पांडेय, दिलबाग सिंह, दिलराज सिंह, योगेद्र त्रिपाठी व अन्य दर्जनों रहिवासी शामिल दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *