Advertisement

अड़तालीस कैमरे के बाद भी चोरों ने किया हाथ साफ

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड मुख्यालय की निगरानी में लगे अड़तालीस सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी चोरों ने चोरी की घटना को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार आईएल थाना के हद में गोमियां प्रखंड

मुख्यालय के नरेगा विभाग के बंद कार्यालय‌ से बीते 29 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों के द्वारा लगभग डेढ लाख रूपये की लागत की चार कंप्यूटर सेट को चुरा लिया। चारों कंप्यूटर की चोरी होने से वर्तमान समय मे विभाग के कार्यो मे प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

चोरी हुए सभी कंप्यूटर को लेकर पुलिस प्रखंड मुख्यालय में सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाकर चोरों की पहचान व जांच पडताल मे जुट गयी है। बताया जाता है कि छठ त्योहार को लेकर बीते 29 अक्टूबर से कार्यालय‌ बंद हो गया था।

तीन दिनों के बाद एक अक्टूबर को जब कंप्यूटर ऑपरेटर ने कार्यालय‌ खोला तो देखा कि कार्यालय मे कंप्यूटर व सबंधित उपस्कर नही है। कुछ अनहोनी समझ कर त्वरित इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार को दी गयी।

सूचना मिलते ही बीडीओ कुमार ने इसकी सूचना आईएल एवं गोमियां पुलिस को दी। आईएल एवं गोमियां पुलिस प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर बीडीओ कुमार की उपस्थिति में मुख्यालय मे लगे अड़तालीस सीसीटीवी के माध्यम से चोरी की घटना की जांच पडताल करने मे जुट‌ गयी।

बताया जाता है कि, सीसीटीवी मे बीते 29 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे कार्यालय मे कंप्यूटर व सिस्टम को समेटते हुये चोर दिखायी दिये है। सभी चोर मुंह मे कपडा बाधें हुये है एवं लगभग एक घटें तक आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया देखा गया।

कार्यालय के एक खिड़की का रड को टेढा पाया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर खिड़की तरफ से कार्यालय मे घुसे और उसी रास्ते से चारो कंप्यूटर को बाहर निकालकर ले गये। जो सामान चोरी की गयी है उसमे चार कंप्यूटर, चार मोनिटर, चार माउस,चार की बोर्ड शामिल है।

चोरी गये कंप्यूटर के संबंध बीडीओ कुमार ने कहा कि चारो कंप्यूटर लगभग डेढ लाख लागत की है। उन्होंने बताया कि अन्दर कार्यालय में दो कंप्यूटर है उसी से विभाग का कार्य संचालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार विभाग के कार्यों मे प्रभाव नही पडा है।

अन्य कम्प्युटर से विभाग के कार्यों का सचांलन हो रहा है। प्रखंड व अंचल कार्यालय मे दिन मे तीन की संख्या मे होम गार्ड के जवान रहते हैं पर रात को पहरेदार नही रहता है, जो चिंता का विषय है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *