Advertisement

पूर्व सांसद ने मिस इंडिया फर्स्ट रनरअप रहने पर मुस्कान को दी बधाई

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने 27 सितंबर को बोकारो जिला के हद में अपने फुसरो स्थित आवसीय कार्यालय में मिस इंडिया फर्स्ट रनरअप रहने पर मुस्कान को बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में जहां कोयला की उत्पादन होती है वहां से फुसरो की एक गरीब परिवार की बेटी ने पूरे बेरमो कोयलांचल के नाम को रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आयोजित प्रोग्राम में मुस्कान के मिस इंडिया का उपविजेता हासिल होने पर कोयलांचल को गर्व है।

उन्होंने कहा कि यहां से कोयला उत्पादन क्षेत्र से हीरा उत्पादन हुआ है। उन्होंने मुस्कान का स्वागत करते हुए बताया कि हम लोग का आशीर्वाद है कि सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और इस कोयलांचल के धरती का आगे भी नाम रोशन करने का काम करें।

मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, प्रथम चौहान, विनोद चौहान, विकी चौहान, विकास चौहान, संतोष चौहान, चरखी कुमारी, आरती चौहान, ज्योति चौहान, शांति देवी, नेहा चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *