Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा बीते 26 सितंबर की देर संध्या सेक्टर दो काली मंदिर परिसर में एम भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद सांसद सहित बोकारो विधायक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य शामिल हुए।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों के लजीज व्यंजनों का स्टॉल लगाकर आम जनमानस को विभिन्न प्रांतों के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद एवं व्यंजनों के बारे में जानकारी प्राप्त कराने का कार्य किया गया।

उद्घाटन धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, बोकारो विधायक बिरंची नारायण तथा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी बोकारो के सभी सम्मानित जिला पदाधिकारी गण, विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण, आदि।

मंडल पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थी। बड़ी संख्या में आम जनमानस भी शामिल होकर विभिन्न राज्यों के व्यंजनों के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा भाजपा नेता आर एन ओझा, कमलेश राय, ए के वर्मा, हरे राम मिश्रा, महिला नेत्री नीना नारायण, लीला देवी, अर्चना सिंह, श्यामलीका दुबे, रितु रानी सिंह, बोकारो नगर मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी, सीमा शर्मा, अनीता सिंह सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा बोकारो नगर मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *