प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। रेलवे विस्तारिकरण के क्रम में ग्रामीणों का घर तोड़े जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। स्थानीय सैकड़ो विस्थापित इसके विरोध में मोर्चा खोलते हुए प्रभावित गांव धनगरी में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City) के रैयत गांव धनगरी जहां बीते 24 सितम्बर को रेलवे विस्तारीकरण के नाम पर 16 घरो पर बुलडोजर चलाकर रहिवासियों को बेघर कर दिया गया। बताया जाता है कि रेलवे द्वारा स्थानीय रहिवासी गुलाम अंसारी, अजीज अंसारी, कमाल अंसारी, समीम अख्तर,अताउल अंसारी, फैयाज़ अंसारी, आदि।
सरफूद्दीन अंसारी, असगर अंसारी, जिलानी अंसारी, जियाउल अंसारी, सबराती अंसारी, साहेब जान अंसारी, सलीम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, कुर्बान अंसारी आदि के घर को जबरन तोड़ दिया गया।
घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों में आक्रोश बढ़ने लगा।
इसके बाद आक्रोशित सैकड़ो विस्थापित ग्रामीण रहिवासी धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रारंभ कर दिया। अब यह सिर्फ बोकारो के विस्थापित की लड़ाई नहीं बल्कि संपूर्ण प्रदेश के विस्थापितों की लड़ाई बन चुका है।
बताया जाता है कि घटनास्थल पर खतियान आन्दोलनकारी इमाम सफी, तीर्थनाथ आकाश, रिजवान अंसारी, जयराम महतो के अलावे सभी रैयत गांव के रहिवासी पहुंच कर आन्दोलन को समर्थन दे रहे हैं।
![]()












Leave a Reply