Advertisement

नवरात्रि के प्रथम दिन निकला भव्य कलश शोभा यात्रा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। नवरात्रि के प्रथम दिन गोमियां प्रखंड के हद में तुलबुल पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में कलश शोभा यात्रा निकली गयी। यहां पूजा समिति अध्यक्ष महादेव प्रजापति, पंचायत के मुखिया ममता देवी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा के अवसर पर गोमियां प्रखंड के हद में तुलबुल पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में 26 सितंबर को भव्य रुप से बाजे गाजे के साथ नवरात्रि के प्रथम दिन विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया गया। यहां स्थानीय समाजसेवी महादेव प्रजापति एवं मुखिया ममता देवी ने कलश शोभा यात्रा का उद्घाटन किया। शोभायात्रा में क्षेत्र की सैकड़ो महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

मौके पर समाजसेवी प्रजापति ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हर साल आता है। इस पर्व को सभी हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार मनाते हैं। यह समाज में धार्मिक संदेश देता हैं।

तुलबुल मुखिया ममता देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से वातावरण शुद्ध होता है और बड़ों के साथ बच्चों पर भी इसका अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

मौके पर उपरोक्त के अलावा पूर्व मुखिया जलेश्वर हांसदा, समाजसेवी मुकेश सोरेन, उप मुखिया नरेश साव, फिकरू साव, अनिल प्रजापति, मुरली केवट, नंदकिशोर प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति, ईश्वर चौहान, बैजनाथ प्रजापति, टिंकू प्रजापति, सुरेश साव सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *