Advertisement

मुखिया ने रखी मुख्यमंत्री पशुधन की तीन योजनाओं की आधारशिला

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने 26 सितंबर को मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत तीन योजनाओं की आधारशिला रखी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया कपरदार ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत पहला महेंद्र रविदास की भूमि में शूकर शेड निर्माण एवं मिश्रा टोला में तापेश्वर मिश्रा एवं प्रताप मिश्रा की भूमि में एक एक गाय रखने का शेड निर्माण किया जायेगा।

मौके पर मुखिया के अलावे रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो, बीएफटी बैजनाथ रविदास, उप मुखिया रियाज अहमद, ललन सोनी, जुगल रजवार सहित कई महिलाएं भी उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *