Advertisement

सहायक अध्यापकों की बैठक में शिक्षा और संगठन पर चर्चा

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय में 25 सितंबर को सहायक अध्यापको (पारा शिक्षक) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिता महतो एवं संचालन प्रखंड सचिव वीरेंद्र भाई पटेल ने किया।

बैठक मे संघ के द्वारा किया गया कार्य और सरकार द्वारा जारी किया गया विभिन्न प्रकार के कामो को कैसे सहजता पूर्वक किया जाय इस पर चर्चा किया गया। कहा गया कि अब सभी शिक्षको का शैक्षिक प्रमाण पत्र का सत्यापन कराना महावपूर्ण है।

जो शिक्षक किसी कारण से बैंक ड्राप्ट नही बना पाएं है, वैसे शिक्षक आगामी 27 सितंबर को बना कर समय पर जाँच करा लिया जाय, ताकि आंकलन परीक्षा में शामिल हो सके। साथ ही विभाग द्वारा समय समय पर जो अनावश्यक निर्देश जारी किया जाता है उस पर अंकुश लगाने की जरूरत पर बल दिया गया। तभी सभी शिक्षक अपना दायित्व का निर्वहन सही से कर सकेंगे।

मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष तरुण कुमार, ब्रजेश कुमार, दुष्यंत मेहता, तपेश्वर महतो, रंजीत कुमार महतो, रामचंद्र महतो, शंकर महतो, अशोक कुमार, बिशुनदेव महतो, प्रमोद कुमार, खुबलाल महतो, छत्रधारी नायक, कौलेश्वर राम, अजय पांडेय, विजय कुमार, आदि।

टिपन मिस्त्री, फलेंद्र महतो, प्रयाग महतो, रामेश्वर महतो, दीपिका कुमारी, ममता मिश्रा, प्रतिभा वर्मा, प्रियंका कुमारी, प्रदीप कुमार महतो, नारायण महतो, पंकज कुमार के अलावा दर्जनों शिक्षक गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *