Advertisement

भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा फुसरो मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी भाई प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती फुसरो स्थित पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के अवासीय कार्यालय सहित सभी बूथों पर मनाई गई।

भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पुव सासंद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता पं. उपाध्याय सिर्फ एक नाम ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास उनका सपना था।

बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय आदि ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. उपाध्याय ने कहा था कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। सुशासन और विकास से अंत्योदय हमारा लक्ष्य है।

मौके पर सुरेश दूबे, अर्चना सिंह, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, दिनेश सिंह, वैभव चौरसिया, रोहित मित्तल, राहुल कुमार, अनिल गुप्ता, दीपक गिरी, भरत कुमार वर्मा, दीपक गिरी, अशोक सिंह, रमेश स्वर्णकार, नवल किशोर सिंह, राहुल कुमार, श्रीकांत यादव, डीपी सिंह, महेंद्र यादव, अरुण कुमार, विक्की यादव, रवि शंकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *