धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में जोबर गांव में तुलसी सिंह के आवास पर 24 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पूर्वी मंडल की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नारायण महतो तथा संचालन महामंत्री प्रकाश साव द्वारा किया गया।
बैठक में चर्चा के दौरान बतौर प्रभारी नीरज कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत भिन्न-भिन्न कार्यक्रमो में 25 सितम्बर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस पूरे हर्षोल्लास से पंचायत के सभी बूथों में मनाना है।
उनके कही बातें जैसे हर एक अंतिम व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचाने के संकल्प को पूरा करना है। इस अवसर पर महीने के अंतिम रविवार को पीएम के मन की बात को सुनकर सभी को उनके द्वारा कही बातों से अवगत कराना है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष नारायण महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस को पूर्वी मंडल यादगार रूप में मनाया जएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक रवि शाह, महिला मोर्चा अध्यक्षा हेमंती देवी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री दशमी देवी, पंचयात प्रभारी प्रेमचंद महतो, एसटी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश हांसदा, आदि।
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हीरालाल सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगरनाथ महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद कुमार महतो, एससी मोर्चा अध्यक्ष सहदेव दास, गोपाल कुमार, घनश्याम महतो, सुजीत कुमार समेत काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply