Advertisement

नागी में निकला 25 किलो का विशाल अजगर

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में ग्राम नागी के बीच बस्ती में विशालकाय अजगर देखे जाने के बाद इसकी सूचना वन विभाग (Forest Department) को दी गयी। वन विभाग के कर्मी ने उक्त अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार नागी गांव की एक महिला द्वारा घास काटने के दौरान 24 सितंबर को विशालकाय अजगर सांप देखा। अचानक अजगर सांप देखने पर वह चिल्लाने लगी और आवाज़ लगाना शुरू कर दी।

आवाज़ सुन कर वहां काफी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष रहिवासियों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर पहुंचे पर्यावरण वन रक्षा समिति के उपाध्यक्ष सुरेश राम एवं उनके सहयोगी प्रवेश सिंह ने काफी मशक्कत से सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

बताया जाता है कि समाजसेवी प्रकाश महतो और अजीत कुमार के द्वारा फोन से सूचना दी गई थी। वे विष्णुगढ़ किसी काम से गए थे पर सूचना मिलते ही बिना देर किए कुछ ही समय के बाद आ पहुंचे।

जिसके बाद सुरेश राम, प्रवेश सिंह और नागी के अनुभव रहिवासियों को सहयोग मिला। यहां प्रकाश कुमार महतो, अजीत कुमार, थानेश्वर महतो, कृषि विभाग के बीपीओ अभय कुमार, जन सेवक उमेश कुमार सहित हरि महतो, जगदीश महतो, भुटील महतो, विष्णु महतो, गणेश महतो आदि ग्रामीणों के मदद से अजगर को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *