प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झामुमो फुसरो नगर कमिटि द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने 23 सितंबर को बोकारो जिला के हद में मकोली मोड़ स्थित विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
धरती पुत्र स्व विनोद बिहारी महतो की 99वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो द्वारा झारखंड के प्रति त्याग बलिदान और संघर्ष को विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब क्रांति चरम पर था तब विनोद बाबू ने नारा दिया था, पढ़ो और लड़ो लेकिन जब अब अपना राज्य है, अपनी सरकार है, तो मेरा नारा है पढ़ो और जानकारी प्राप्त कर अपना अधिकार लो। ढोरी महाप्रबंधक एम के अग्रवाल ने विनोद बिहारी महतो को एक कर्तव्यनिष्ठ और दूर द्रष्टा नेता बताया।
उन्होंने कहा कि विनोद बिहारी महतो की नीतियों और उद्देश्यों को पूरा करना झारखंड के लोगों का कर्तव्य बनता है। उनकी नीति थी कि राज्य में कल कारखाने और उद्योगो के उत्पादन में तेजी आए और लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले।
इस संबंध में वह अक्सर झामुमो के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश भी देते रहते थे। झारखंड राज्य में कोलियरियो का विस्तार हो, कोयला उत्पादन मे वृद्धि हो और लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। इसके लिए वह सतत प्रयत्नशील रहते थे।
मौके पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जय नारायण महतो, झामुमो स्पोर्ट्स विंग के बोकारो जिलाध्यक्ष भोलू खान, नगर अध्यक्ष मदन महतो, सहित दीपक महतो, हरिनारायण सिंह, वीरेंद्र महतो, बनवीर मिश्रा, अजय साव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply