Advertisement

भाजपा द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिवस पर किया गया वृक्षारोपण

धीरज शर्मा/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में दुर्गा मंदिर रमुआँ परिसर में भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने -अपने घरों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। इसके उपरांत सैकड़ो रहिवासियों को प्रेरित कर कोरोना का बूस्टर डोज दिलवाया गया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओ ने भी कोरोना का बूस्टर डोज लिया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयास से भारत कोरोना से मुक्ति की ओर कदम बढ़ा दिया है। मौके पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष महादेव मंडल, महामंत्री गुरु प्रसाद साव, जीवन सोनी, भाजयुमो नेता संजय कुमार महतो, आदि।

महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, सीमा देवी, दीपक रजक, कन्हाई यादव, कारू प्रजापति, ओम प्रजापति, संजय कुमार (बबलू), संजय कसेरा, संदीप लाहकार समेत काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *