Advertisement

भ्रष्टाचार नगर परिषद में शिष्टाचार बन गया है-रामकिंकर पांडेय

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय ने कहा कि नगर परिषद की व्यवस्था कांग्रेस के हाथों में जनता ने सौंपी थी। आज नगर क्षेत्र गंदगी से बजबजा रहा है। एक भी प्रोजेक्ट को जमीन पर नहीं उतरा गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि फुसरो नगर परिषद को लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर कुंडली मारकर बैठे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को सोचना चाहिए कि जनता ने उन्हें क्यों चुना था?

उन्होंने कहा कि नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। नगर परिषद को दलालों से लुटवाया जा रहा है। सरकारी राशि का बंदरबांट और दुरुपयोग किया जा रहा है।

लूट मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी की मिलीभगत है। नगर परिषद भ्रष्टाचार और अनियमितता का पर्याय बन चुका है। आम आदमी का विकास कम और लूट ज्यादा हो रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार भी नगर परिषद में शिष्टाचार बन गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *