Advertisement

राकोमयू प्रतिनिधियों ने बेरमो के नए प्रखंड अध्यक्ष का किया स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडेय के नेतृत्व में 22 सितंबर को कांग्रेस पार्टी बेरमो प्रखंड के नए अध्यक्ष छेदी नोनिया को बुके देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर राकोमयू नेता पांडेय ने कहा कि छेदी नोनिया के प्रखंड अध्यक्ष बनने से संगठन में मजबूती आएगी। उन्होंने बताया कि रांची में आयोजित प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन में झारखंड के सभी 320 प्रखंडों के अध्यक्षों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आम जनता को अवगत कराने के अलावा राहुल गांधी की ओर से चलाए गए भारत जोड़ो अभियान को सफल बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर छेदी नोनिया ने देश और प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कमेटी का विस्तार किया जाएगा।

वहीं छेदी नोनिया के अध्यक्ष बनने पर शिवनंदन चौहान, राजेश्वर सिंह, अख्तर, मुरारी सिंह, गणेश मल्लाह, श्रीकांत मिश्रा, मानिक दिगार, जयराम सिंह, मनोज ठाकुर, ललन रवानी, बृज बिहारी पांडेय, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद महफूज आलम आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *