विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां बैंक मोड़ के समीप तेज रफ्तार के कहर ने मोटर साइकिल सवार को खुद भी घायल दूसरे को भी घायल कर दिया। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार 22 सितंबर की देर संध्या लगभग 7:30 बजे पलिहारी गुरुडीह पंचायत रहिवासी गोमियां बैंक मोड़ स्थित मिलन फर्नीचर के बगल में अपनी दुकान से रोड पार कर दाहिनी साइड में अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट करने पहुंचे तभी अचानक बैंक मोड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने आकर जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि बाइक सवार बहुत तेज गति में था और अपनी खड़ी मोटरसाइकिल को अजय अग्रवाल चालू करने जा रहे थे तभी जोरदार टक्कर मार दी। आनन-फानन में घायल अजय अग्रवाल और मोटरसाइकिल सवार को आईईएल स्थित आरडीयर हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर रांची रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार आईईएल रहिवासी विष्णु पांडेय को भी गंभीर चोटे आयी है। डॉक्टरों ने उसे भी रांची रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते हीं जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, समाजसेवी पिंटू पासवान, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गंदौरी राम सहित कई गणमान्य घायलों को देखने हॉस्पिटल पहुंचे।
![]()












Leave a Reply