Advertisement

महंगाई को लेकर रांची में माकपा का महाजुटान व जनसभा

पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा कारात व कॉ रामचंन्द्र डोम हुए शामिल

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के एचईसी के पुराना विधानसभा मैदान में 20 सितंबर कॉ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का महाजुटान व जनसभा का आयोजन किया गया।

देशव्यापी आह्वान पर राज्य के सभी राजधानी में महंगाई, बेरोजगारी, नीजीकरण के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची में भी देशव्यापी आह्वान पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सभा को पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व सांसद कॉमरेड बृंदा कारात तथा पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ रामचंद्र डोम ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने इस अवसर पर केंद्र की मोदी सरकार की गलत नितियों की जमकर अलोचना करते हुए जनता को राहत पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से संघर्ष करने का अह्वान किया। सभा को राज्य सचिव कॉ प्रकाश विप्लव, पूर्व राज्य सचिव कॉ गोपीकांत बख्शी, कॉ रामचंद्र ठाकुर, कॉ सुफल महतो, कॉ प्रफुल लिंडा, कॉ भागीरथ शर्मा, कॉ सुरेश मुंडा, कॉ एहतेशाम अहमद, कॉ रंगोवती देवी, कॉ वीना लिंडा ने भी संम्बोधित किया।

इससे पूर्व रांची के राजेंन्द्र चौंक से विशाल रैली निकाली गई जो एचईसी के पुराना विधानसभा मैदान मे पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गया। रैली मे शामिल कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार की महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण बढ़ाने वाली नितियों, किसान मजदुर विरोधी, जनविरोधी नितियों के खिलाफ जमकर नारेबजी कर रहे थे। इस महाजुटान मे झारखंड के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

वर्षा होने के बाद भी हजारों कार्यकर्ता, समर्थक पानी मे भींगकर सभा स्थल पहुंचे और वर्षा में ही कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। सभा की अध्यक्षता राज्य कमिटि सदस्य कॉ सुरजीत सिन्हा ने किया। संचालन राज्य कमिटि सदस्य सुभाष मुंडा कर रहे थे।

इस अवसर पर कॉ बिरेंद्र कुमार, कॉ सुखनाथ लोहरा व अन्य शामिल थे। वहीं लातेहार से रैली महाजुटान में पार्टी के वरिष्ट नेता कॉ अयुब खान, रसीद मियां, चंदवा अंचल सचिव कॉ बैजनाथ ठाकुर, साजीद खान, प्रेम उरांव, सनिका मुंडा, नरेश उरांव, मनोज तुरी, बबलु ठाकुर, बालुमाथ के वरिष्ट नेता कॉ शोभन उरांव, अरुण उरांव, देवकुमार उरांव, रमेश उरांव, राजु उरांव समेत सैकड़ो समर्थक शामिल हुए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *