Advertisement

शारदीय नवरात्र को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

क्षेत्र के हर पूजा पंडाल में बनी रहेगी चौकसी-राम नारायण सिंह

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। आगामी 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले शारदीय नवरात्र को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर 20 सितंबर को विष्णुगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोगारी ने की।

बैठक में शारदीय नवरात्र को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में बड़ी संख्या में थाना क्षेत्र के गणमान्य जन शामिल थे। बैठक का संचालन विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साहू ने किया।

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने कहा कि आप सब इस शारदीय नवरात्र को शांतिपूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपने क्षेत्र के लोगों को प्रेरित करें।

जब भी और जहां भी विष्णुगढ़ प्रशासन (Vishnugarh Administration) का सहयोग की आवश्यकता पड़े बेहिचक ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर पूजा पंडाल में पुलिस प्रशासन की चौकसी बनी रहेगी।

बैठक में उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, उप प्रमुख सरयू साहू, अवर निरीक्षक प्रशांत मिश्र, संत कुमार पाठक, संत कुमार, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर स्वर्णकार, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष गिरजा साहू, प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, आदि।

संजय प्रजापति, सुनील अकेला, मुखिया लक्ष्मी कुमारी, रीता कुमारी, तिलक साहू, खलील अंसारी, विशेश्वर सिंह, निजाम अंसारी, अजय कुमार मंडल, कैलाश महतो, अनुराग बर्मन, युसूफ अंसारी, फखरुद्दीन अंसारी, दिलेर आजाद, मुस्तकीम अंसारी, रियाज खान आदि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *