Advertisement

शोकाकुल परिवार से मिले पूर्व विधायक योगेंद्र

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। डोभा में डूबने से हुई मौत की घटना के बाद शोकाकुल परिवार से पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने मिलकर निखिल बेसरा की आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

गोमियां प्रखंड के हद मे 20 सितंबर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद (MLA Yogendra Prasad) सियारी पंचायत के परसापानी गांव लालचंद बेसरा के घर पहुंचे। ज्ञात हो कि, बीते दिनो लालचंद के तीन वर्षीय पुत्र निखिल बेसरा के डोभा में डूबकर हुई आकस्मिक मौत हो गयी थी। पूर्व विधायक ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किये।

पूर्व विधायक ने घटना पर गहरा दु:ख जताया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सहयोग किया। साथ ही सरकारी प्रावधान के अनुरूप शीघ्र मुआवजा दिलाने का भरोसा भी दिया।

मौके पर आठ पंचायत प्रभारी नागेश्वर चौधरी, स्थानीय मुखिया रामबृक्ष मुर्मू, पोलुस टुडू, पंसस अजय रविदास, रीतलाल महतो, घनश्याम महतो, निर्मल रविदास, मौसिम अंसारी, अर्जुन मरांडी, खेमन गंझु, गहन महतो, चिंतामन महतो, बालेश्वर महतो, राजू महतो, बीरेंद्र महतो समेत दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *