Advertisement

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व् निजीकरण के खिलाफ सीपीएम का 20 को रांची में रैली

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और निजीकरण के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा चलाये जा रहे देशव्यापी आंदोलन के तहत झारखंड की राजधानी रांची में 20 सितंबर को विशाल रैली होगी।

रैली में वतौर मुख्य वक्ता पार्टी के दो पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व सांसद कॉमरेड वृंदा कारात एवं कॉ रामचंद्र डोम होंगे। उक्त जानकारी माकपा बोकारो जिला (Bokaro District) सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य कॉ भागीरथ शर्मा ने 19 सितंबर को प्रेस वक्तव्य के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि पुरे देश में लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और निजीकरण के खिलाफ केंद्रीय मुद्दा सहित झारखंड और स्थानीय मुद्दों जैसे कोर्ट फीस में बढोतरी, जाति, आवासीय और जन्म प्रमाण पत्र निर्गत होने में विलंब, खाने पीने के सामानो में जीएसटी लगाने, पेट्रोलियम पदार्थों के दामो में असहनीय बढोतरी के खिलाफ बीते 1 सितंबर से लगातार जनसंपर्क चलाया जा रहा है।

इसके तहत बिफे 5 से 15 सितंबर तक सभी प्रखंड कार्यालयों में प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र सौपा गया। जिसका अगला चरण और उत्कर्ष रांची रैली है।

उन्होंने बताया कि बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड से 150 , गोमियां प्रखंड से 200, चंद्रपुरा प्रखंड से 50 , चास प्रखंड से 100, चंदनकियारी प्रखंड से 100, कसमार प्रखंड से 50 तथा नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो एवं गोवारडीह से 50 लोग उक्त रैली में भाग लेंगे।

इसी प्रकार झारखंड के सभी जिलों से खासकर नजदीक के जिलों से हजारों की संख्या में लोग उक्त रैली में भाग लेंगे। कॉ शर्मा के अनुसार रांची की रैली ऐतिहासिक होगी और केंद्र सरकार (Central Government) के लिए चेतावनी भी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *