Advertisement

चेडरा में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में चेडरा मोहल्ला में 19 सितंबर को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में मोर्चा समर्थक उपस्थित थे।

बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित करने हेतु गठित आयोग में आवेदन पर गति लाने के लिए आयोग कार्यालय रांची में धरना का कार्यक्रम झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा आगामी 9 सितम्बर को रखा गया है। जिसकी तैयारी को लेकर झारखंड आंदोलनकारी दुलारचंद प्रसाद के आवास में बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी की योजना बनाई गई।

बैठक के जरिए झारखंड सरकार Jharkhand Government) से मांग किया गया कि झारखंड आंदोलन के बल पर अलग किया गया। झारखंड आंदोलनकारियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाए तथा प्रखंड व अंचल कार्यालय में आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान सुविधाजनक तरीके से संपन्न किया जाए, अन्यथा आंदोलनकारी बड़े संघर्ष की योजना बना रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले हजारीबाग जिला सचिव कॉमरेड पच्चु राणा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल थे।

बैठक में अशोक गुप्ता, दुलारचंद प्रसाद साव, सोहराय मांझी, घनश्याम पाठक, निर्मल महतो, इस्माइल अंसारी, करीमुद्दीन अंसारी, विश्वासी सिंह, अरविंद मरांडी, बासुदेव मंडल, किटी सिंह, मेही लाल बेसरा, बिशुन हेंब्रम, सुंदरलाल हांसदा, भिखो भुईयां, चुन्नू हांसदा, अर्जुन सोरेन, सीताराम मुर्मू, छोटका मुर्मू, भैयालाल बेसरा, महतो सोरेन, सीताराम हेंब्रम, बबलू बेसरा इत्यादि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *