Advertisement

हाई वोल्ट के दो पोल अचानक गिरने से अंधेरे में बड़ाजामदा बाजार

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के बगल में नोवामुंडी डीवीसी से आ रहे 11 हजार वोल्ट के दो बिजली खंभा अचानक गिर जाने से पूरी तरह से बड़ाजामदा अंधेरे में समा गया है। हाई वोल्ट पोल गिरने से बड़ाजामदा रेलवे में भी विद्युत आपूर्ति बाधित है। घटना 18 सितंबर की शाम 5 बजे की बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोवामुंडी डीवीसी से आए 11 हजार वोल्ट के दो बिजली खंभा बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के बगल खेत में लगाया गया था। परंतु खेत गीली होने की वजह से दोनों बिजली का पोल अचानक गिर गया। बिजली खंभा के गिरने से बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बताया जाता है कि जब यह बिजली खंभा गिरा उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था।

इस संबंध में नोवामुंडी डीवीसी विद्युत विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसे ठीक करने में 2 दिन का समय लग जाएगा। इसलिए 2 दिनों तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। वहीं इसी 11 हजार लाइन से बड़ाजामदा रेलवे को भी बिजली सप्लाई दी गई थी। रेलवे के पास डबल लाइन होने की वजह से रेलवे बाधित नहीं रहा, परंतु रेलवे के क्वार्टर में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *